Katha To Bigha : 1 कट्ठा जमीन में कितना बीघा होता हैं?

Katha To Bigha

कट्ठा और बीघा के बारे में

भारत के ग्रामीण इलाकों में कट्ठा और बीघा दोनों ही पारंपरिक ज़मीन मापने की इकाइयाँ हैं। इनका उपयोग खासकर बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और असम जैसे राज्यों में किया जाता है। हालांकि दोनों इकाइयों का मान हर राज्य में अलग-अलग होता है। जैसे—बिहार में 1 कट्ठा लगभग 1361 वर्ग फुट का होता है और 1 बीघा = 20 कट्ठा के बराबर माना जाता है। 

वहीं, पश्चिम बंगाल में 1 बीघा = 5 कट्ठा के बराबर होता है। इसलिए यह ज़रूरी है कि आप जिस राज्य में ज़मीन माप रहे हैं, वहां की स्थानीय इकाई को ध्यान में रखें। सरल शब्दों में कहें तो कट्ठा छोटी इकाई है जबकि बीघा बड़ी इकाई होती है।

1 कट्ठा में कितने बीघा होते हैं? (1 Katha Me Kitna Bigha Hota Hai)

भारत में 1 कट्ठा में कितने बीघा होते हैं, यह राज्य के अनुसार बदलता है। उदाहरण के तौर पर, बिहार, झारखंड, और उत्तर प्रदेश में 1 बीघा = 20 कट्ठा होता है, यानी 1 कट्ठा = 0.05 बीघा होता है। वहीं पश्चिम बंगाल और असम जैसे राज्यों में 1 बीघा = 5 कट्ठा, यानी 1 कट्ठा = 0.20 बीघा होता है।

इसका मतलब यह हुआ कि बीघा का आकार हर जगह एक समान नहीं है। कुछ राज्यों में यह ज़मीन का बड़ा हिस्सा मापता है, जबकि कुछ में छोटा। इसलिए, जब भी आप किसी ज़मीन की डील करें, तो यह देखना ज़रूरी है कि उस इलाके में 1 बीघा और 1 कट्ठा का मान क्या माना जाता है।

भारत के सभी राज्यों में 1 कट्ठा = बीघा का मान 

राज्यकट्ठाबीघा
आंध्र प्रदेश1 कट्ठा =0.050407 बीघा
असम1 कट्ठा =0.200000 बीघा
बिहार1 कट्ठा =0.050009 बीघा
गुजरात1 कट्ठा =0.050000 बीघा
हरयाणा1 कट्ठा =0.050000 बीघा
हिमाचल प्रदेश1 कट्ठा =0.050000 बीघा
जम्मू और कश्मीर1 कट्ठा =0.050407 बीघा
झारखंड1 कट्ठा =0.050000 बीघा
कर्नाटक1 कट्ठा =0.050407 बीघा
केरल1 कट्ठा =0.050407 बीघा
मध्य प्रदेश1 कट्ठा =0.050000 बीघा
महाराष्ट्र1 कट्ठा =0.050407 बीघा
मणिपुर1 कट्ठा =0.050407 बीघा
ओडिशा1 कट्ठा =0.050407 बीघा
पंजाब1 कट्ठा =0.050000 बीघा
राजस्थान1 कट्ठा =0.049936 बीघा
तमिलनाडु1 कट्ठा =0.050407 बीघा
तेलंगाना1 कट्ठा =0.050407 बीघा
त्रिपुरा1 कट्ठा =0.050407 बीघा
उत्तर प्रदेश1 कट्ठा =0.050407 बीघा
उत्तराखंड1 कट्ठा =0.050000 बीघा
पश्चिम बंगाल1 कट्ठा =0.200000 बीघा

कट्ठा को बीघा में कैसे बदलें?

कट्ठा को बीघा में बदलने का तरीका बहुत आसान है। पहले यह जानना ज़रूरी है कि आपके राज्य में 1 बीघा में कितना कट्ठा होता है।

फॉर्मूला : बीघा = कट्ठा × राज्य अनुसार कट्ठा से बीघा का मान

उदाहरण:

अगर आप उत्तर प्रदेश के रहने वाले है जहां 1 कट्ठा = 0.050407 होता है और आपके पास 10 कट्ठा ज़मीन है, तो —

  • बीघा = कट्ठा × राज्य अनुसार कट्ठा से बीघा का मान
  • बीघा =  10 × 0.050407
  • बीघा = 0.50407 बीघा

यानी उत्तर प्रदेश में 10 कट्ठा = लगभग आधा बीघा ज़मीन होगा। इसी प्रकार यदि आप पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं जहाँ 1 कट्ठा = 0.200000 बीघा होता है, तो यही 10 कट्ठा जमीन 2 बीघा के बराबर होगा।

FAQs – Katha To Bigha

प्रश्न 1. बिहार में 1 कट्ठा में कितने बीघा होते हैं?

बिहार में 1 कट्ठा = 0.05 बीघा होता है।

प्रश्न 2. पश्चिम बंगाल में 1 कट्ठा में कितने बीघा होते हैं?

पश्चिम बंगाल में 1 कट्ठा बराबर 0.20 बीघा होता है।

प्रश्न 3. क्या हर राज्य में 1 कट्ठा और 1 बीघा का मान समान होता है?

नहीं, हर राज्य का मान अलग होता है, इसलिए स्थानीय मान जानना ज़रूरी है।

प्रश्न 4. 1 बीघा में कितने कट्ठा होते हैं?

ज़्यादातर राज्यों में 1 बीघा = 20 कट्ठा, जबकि कुछ में 5 कट्ठा।

प्रश्न 5. कट्ठा और बीघा का उपयोग कहाँ किया जाता है?

ये इकाइयाँ उत्तर भारत और पूर्वी भारत के ग्रामीण इलाकों में ज़मीन मापने के लिए प्रयोग की जाती हैं।