Hectare to Biswa
हेक्टेयर और बिस्वा के बारे में
हेक्टेयर (Hectare) और बिस्वा (Biswa) दोनों ही भूमि मापने की इकाइयाँ हैं। हेक्टेयर अंतरराष्ट्रीय मानक (Metric System) पर आधारित एक बड़ी इकाई है, जिसका उपयोग बड़े बड़े कृषि भूमि या अन्य भूमि मापने के लिए किया जाता है। वही, बिस्वा एक पारंपरिक भारतीय इकाई है, जिसका उपयोग उत्तर भारत और अन्य राज्यों में छोटे वर्ग के भूमि मापने के लिए किया जाता है।
1 हेक्टेयर में कितने बिस्वा होता है (1 Hectare Me Kitna Biswa Hota Hai)
1 हेक्टेयर में कितने बिस्वा होते हैं, यह हर राज्य में अलग-अलग होता है क्योंकि बिस्वा एक पारंपरिक भूमि मापने की इकाई है, जिसका मान हर क्षेत्र में भौगोलिक और ऐतिहासिक कारणों से भिन्न होता है।
उदाहरण के लिए : उत्तर प्रदेश में 1 हेक्टेयर = 79.732704 बिस्वा होता है, जबकि हरियाणा में यह 197.684390 बिस्वा के बराबर होता है। इसी तरह, हिमाचल प्रदेश एवं उत्तराखंड में यह मान 247.105488 बिस्वा है, और मध्य प्रदेश में 179.398584 बिस्वा। राजस्थान में यह थोड़ा कम, 79.073756 बिस्वा होता है। यह अंतर इसलिए होता है क्योंकि बिस्वा को पारंपरिक रूप से स्थानीय भूमि मापन प्रणालियों के अनुसार परिभाषित किया गया है, जो हर राज्य में भिन्न हैं। इसलिए, हेक्टेयर से बिस्वा में परिवर्तन करने से पहले संबंधित राज्य के मानक को देखना आवश्यक होता है, ताकि सही गणना की जा सके।
भारत के राज्यवार हेक्टेयर से बिस्वा रूपांतरण
राज्य | हेक्टेयर | बिस्वा |
---|---|---|
आंध्र प्रदेश | 1 हेक्टेयर = | 79.732668 बिस्वा |
असम | 1 हेक्टेयर = | 149.498820 बिस्वा |
बिहार | 1 हेक्टेयर = | 79.732668 बिस्वा |
गुजरात | 1 हेक्टेयर = | 123.552744 बिस्वा |
हरियाणा | 1 हेक्टेयर = | 197.684390 बिस्वा |
हिमाचल प्रदेश | 1 हेक्टेयर = | 247.105488 बिस्वा |
जम्मू और कश्मीर | 1 हेक्टेयर = | 79.732668 बिस्वा |
झारखंड | 1 हेक्टेयर = | 79.732668 बिस्वा |
कर्नाटक | 1 हेक्टेयर = | 79.732668 बिस्वा |
केरल | 1 हेक्टेयर = | 79.732668 बिस्वा |
मध्य प्रदेश | 1 हेक्टेयर = | 179.398584 बिस्वा |
महाराष्ट्र | 1 हेक्टेयर = | 79.732668 बिस्वा |
मणिपुर | 1 हेक्टेयर = | 79.732668 बिस्वा |
ओडिशा | 1 हेक्टेयर = | 79.732668 बिस्वा |
पंजाब | 1 हेक्टेयर = | 197.684390 बिस्वा |
राजस्थान | 1 हेक्टेयर = | 79.073756 बिस्वा |
तमिलनाडु | 1 हेक्टेयर = | 79.732668 बिस्वा |
तेलंगाना | 1 हेक्टेयर = | 79.732668 बिस्वा |
त्रिपुरा | 1 हेक्टेयर = | 79.732668 बिस्वा |
उत्तर प्रदेश | 1 हेक्टेयर = | 79.732704 बिस्वा |
उत्तराखंड | 1 हेक्टेयर = | 247.105488 बिस्वा |
पश्चिम बंगाल | 1 हेक्टेयर = | 149.498820 बिस्वा |
हेक्टेयर को बिस्वा में कैसे बदलें?
हेक्टेयर को बिस्वा में बदलने के लिए, राज्य के अनुसार बिस्वा का मान जानना जरूरी है, क्योंकि हर राज्य में बिस्वा की माप अलग-अलग होती है। हेक्टेयर एक मानकीकृत भूमि मापने की इकाई है, जबकि बिस्वा एक पारंपरिक भारतीय इकाई है, जो उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों में प्रचलित है। यदि किसी भूमि का क्षेत्रफल हेक्टेयर में दिया गया है और उसे बिस्वा में बदलना हो, तो निम्नलिखित सूत्र (Formula) का उपयोग कर सकते हैं
फॉर्मूला : बिस्वा = हेक्टेयर × राज्य के अनुसार बिस्वा का मान
उदाहरण,
यदि आपके पास 2 हेक्टेयर भूमि है और आप इसे उत्तर प्रदेश के बिस्वा में बदलना चाहते हैं, तो :
- बिस्वा = हेक्टेयर × राज्य के अनुसार बिस्वा का मान
- बिस्वा = 2 × 79.732704
- बिस्वा = 159.465408
इसी तरह, यदि 3 हेक्टेयर भूमि को हरियाणा के बिस्वा में बदलना हो, तो :
- बिस्वा = हेक्टेयर × राज्य के अनुसार बिस्वा का मान
- बिस्वा = 3 × 197.684390
- बिस्वा = 593.05317
ध्यान दे - हर राज्य के लिए बिस्वा का मान अलग होता है, इसलिए भूमि मापने से पहले सही मान को देखना जरूरी होता है, जिससे गणना में कोई गलती न हो।
FAQs – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
प्रश्न. हेक्टेयर और बिस्वा में क्या अंतर है?
हेक्टेयर एक मानकीकृत (Metric System) भूमि मापने की इकाई है, जिसका उपयोग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किया जाता है, जबकि बिस्वा एक पारंपरिक भारतीय भूमि माप इकाई है, जिसका मान हर राज्य में अलग-अलग होता है।
प्रश्न. एक हेक्टेयर में कितने बिस्वा होते हैं?
यह प्रत्येक राज्य में अलग-अलग होता है। उदाहरण के लिए
• उत्तर प्रदेश में 1 हेक्टेयर = 79.732704 बिस्वा
• हरियाणा में 1 हेक्टेयर = 197.684390 बिस्वा
• राजस्थान में 1 हेक्टेयर = 79.073756 बिस्वा
प्रश्न. क्या बिस्वा और बीघा एक ही होते हैं?
नहीं, बिस्वा और बीघा अलग-अलग भूमि मापने की इकाइयाँ हैं। बीघा एक बड़ी इकाई होती है और एक बीघा में कई बिस्वा होते हैं। यह मान भी हर राज्य में अलग-अलग होता है।
प्रश्न. भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली भूमि माप इकाइयाँ कौन-सी हैं?
भारत में (हेक्टेयर, एकड़, बीघा, बिस्वा, गज, वर्ग मीटर और वर्ग फुट) सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाती हैं।