Hectare to Bigha
हेक्टेयर के बारे में
हेक्टेयर (Hectare) भूमि मापन की एक अंतरराष्ट्रीय इकाई है, जिसका उपयोग विशेष रूप से बड़े भू-क्षेत्रों जैसे खेत, जंगल, प्लॉट आदि को मापने के लिए किया जाता है। यह इकाई कृषि, भूमि रिकॉर्ड, और सरकारी दस्तावेजों में व्यापक रूप से प्रयोग होता है। 1 हेक्टेयर 10,000 वर्ग मीटर या 2.471 एकड़ के बराबर होता है। भारत में इसका उपयोग भूमि के बड़े टुकड़ों को सटीकता से मापने के लिए किया जाता है।
1 हेक्टेयर में कितने बीघा होता है (1 Hectare Mein Kitna Bigha Hota Hai)
भारत के प्रत्येक राज्य एवं क्षेत्र में हेक्टेयर को बीघा में बदलने का मानक भिन्न होता है। यह अंतर राज्यों की पारंपरिक प्रथाओं और स्थानीय मापन प्रणालियों के कारण होता है। उदाहरण के लिए, उत्तर प्रदेश राज्य में 1 हेक्टेयर = 3.986635 बीघा होता है, जबकि राजस्थान राज्य में 1 हेक्टेयर = 3.949336 बीघा होता है। इसी प्रकार अलग अलग राज्य में हेक्टेयर से बीघा का अनुपात भिन्न हो सकता है।
भारत के राज्यवार हेक्टेयर से बीघा रूपांतरण
भारत में बीघा (Bigha) एक पारंपरिक भूमि मापन इकाई है, जिसका आकार राज्य और क्षेत्र के अनुसार अलग-अलग होता है। नीचे भारत के प्रमुख राज्यों में 1 हेक्टेयर के बीघा मान दिए गए हैं :
राज्य | हेक्टेयर | बीघा |
---|---|---|
आंध्र प्रदेश | 1 हेक्टेयर = | 3.986634 बीघा |
असम | 1 हेक्टेयर = | 7.474941 बीघा |
बिहार | 1 हेक्टेयर = | 3.954414 बीघा |
गुजरात | 1 हेक्टेयर = | 6.177637 बीघा |
हरयाणा | 1 हेक्टेयर = | 9.884220 बीघा |
हिमाचल प्रदेश | 1 हेक्टेयर = | 12.355274 बीघा |
जम्मू और कश्मीर | 1 हेक्टेयर = | 3.986634 बीघा |
झारखंड | 1 हेक्टेयर = | 3.954414 बीघा |
कर्नाटक | 1 हेक्टेयर = | 3.986634 बीघा |
केरल | 1 हेक्टेयर = | 3.986634 बीघा |
मध्य प्रदेश | 1 हेक्टेयर = | 8.969929 बीघा |
महाराष्ट्र | 1 हेक्टेयर = | 3.986634 बीघा |
मणिपुर | 1 हेक्टेयर = | 3.986634 बीघा |
ओडिशा | 1 हेक्टेयर = | 3.986634 बीघा |
पंजाब | 1 हेक्टेयर = | 9.884220 बीघा |
राजस्थान | 1 हेक्टेयर = | 3.949336 बीघा |
तमिलनाडु | 1 हेक्टेयर = | 3.986634 बीघा |
तेलंगाना | 1 हेक्टेयर = | 3.986634 बीघा |
त्रिपुरा | 1 हेक्टेयर = | 3.986634 बीघा |
उत्तर प्रदेश | 1 हेक्टेयर = | 3.986635 बीघा |
उत्तराखंड | 1 हेक्टेयर = | 12.355274 बीघा |
पश्चिम बंगाल | 1 हेक्टेयर = | 7.474941 बीघा |
हेक्टेयर को बीघा में कैसे बदलें?
अगर आप अपनी हेक्टेयर जमीन को बीघा में बदलना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको यह जानना होगा कि आपके राज्य या क्षेत्र में 1 हेक्टेयर में कितना बीघा जमीन होता है, क्योंकि हर राज्य और क्षेत्र में बीघा की माप अलग-अलग होता है। जैसे उत्तर प्रदेश में 1 हेक्टेयर करीब 3.986635 बीघा के बराबर होता है। हेक्टेयर से बीघा में रूपांतरण के लिए राज्यवार मानक का उपयोग करे।
Formula : बीघा = हेक्टेयर × राज्य-विशिष्ट गुणांक
उदाहरण,
• उत्तर प्रदेश में – 2 हेक्टेयर × 3.986635 = 7.973270 बीघा
• राजस्थान में – 2 हेक्टेयर × 3.949336 = 7.898672 बीघा
FAQs – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न. 1 हेक्टेयर में कितने बीघा होते हैं?
भारत में 1 हेक्टेयर = बीघा का मान राज्य एवं झेत्र के अनुसार भिन्न भिन्न होता है, जैसे उत्तर प्रदेश में 1 हेक्टेयर में 3.986635 बीघा होता है, वही गुजरात राज्य की बात करे तो यहा 1 हेक्टेयर = 6.177637 बीघा जमीन होता है।
प्रश्न. यूपी में 1 हेक्टेयर में कितने बीघा होते हैं?
उत्तर प्रदेश राज्य में 1 हेक्टेयर जमीन 3.986635 बीघा जमीन के बराबर होता है।
प्रश्न. मध्य प्रदेश में 1 हेक्टेयर में कितने बीघा होते हैं?
मध्य प्रदेश में 1 हेक्टेयर में 8.969929 बीघा जमीन होता है।
प्रश्न. 0.5 हेक्टेयर में कितने बीघा होते है?
0.5 हेक्टेयर में कितना बीघा होता है, यह राज्य दर राज्य अलग अलग होते है, जैसे –
• उत्तर प्रदेश में : (0.5 × 3.986635 = 1.993318 बीघा)
• हरयाणा में : (0.5× 9.884220 = 4.942110 बीघा)
प्रश्न. 0.5800 हेक्टेयर में कितने बीघा होते हैं?
0.5800 हेक्टेयर जमीन 2.312248 बीघा के बराबर होता है (यह मान उत्तर प्रदेश राज्य का है, यदि आपको किसी अन्य राज्य का मान जानना है तो उपर दिये गए कैलकुलेटर का इस्तेमाल करे)
प्रश्न. 0.3200 हेक्टेयर में कितने बीघा होते हैं?
0.3200 हेक्टेयर में जमीन में 1.275723 बीघा होता है।
प्रश्न. क्या सभी राज्यों में बीघा का माप समान है?
नहीं, भारत के हर राज्य में बीघा का आकार अलग अलग है। उदाहरण के लिए, बिहार में 1 बीघा ≈ 1,600 वर्ग मीटर, जबकि राजस्थान में 1 बीघा ≈ 2,500 वर्ग मीटर होता है।