Bigha to Square Meter
बीघा और वर्ग मीटर के बारे में
बीघा भारत की पारंपरिक भूमि माप इकाई है, जिसका उपयोग आज भी कई राज्यों में किया जाता है, खासकर उत्तर भारत जैसे उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और हरियाणा में। इसकी खासियत यह है कि इसका आकार हर राज्य में अलग-अलग होता है।
वहीं, वर्ग मीटर (Square Metre) एक अंतरराष्ट्रीय मानक इकाई (SI Unit) है, जिसका उपयोग छोटी या सटीक ज़मीन मापने के लिए किया जाता है — जैसे घर, प्लॉट या बिल्डिंग की जगह। ज़मीन की खरीद-बिक्री या सरकारी दस्तावेज़ों में आमतौर पर क्षेत्रफल वर्ग मीटर में ही लिखा जाता है। इसलिए बीघा को वर्ग मीटर में बदलना ज़मीन के सही क्षेत्रफल को समझने में बहुत उपयोगी है।
1 बीघा में कितने वर्ग मीटर होते हैं (1 Bigha Mein Kitne Square Metre Hote Hain)
भारत में 1 बीघा का आकार हर राज्य में अलग होता है, इसलिए इसका वर्ग मीटर मान भी अलग-अलग होता है। औसतन देखा जाए तो 1 बीघा ≈ 2500 वर्ग मीटर के आसपास होती है, लेकिन कुछ राज्यों में यह इससे कम या ज़्यादा भी हो सकती है। उदाहरण के तौर पर —
- उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक आदि में 1 बीघा = लगभग 2508 वर्ग मीटर होता है।
- हरियाणा और पंजाब में 1 बीघा = लगभग 1011 वर्ग मीटर होता है।
- राजस्थान में थोड़ा अधिक, यानी 1 बीघा = 2532 वर्ग मीटर होता है।
- उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों में यह घटकर 1 बीघा = लगभग 809 वर्ग मीटर रह जाती है।
इसलिए कहा जा सकता है कि 1 बीघा जमीन लगभग 809 से 2532 वर्ग मीटर के बीच होती है — जो राज्य पर निर्भर करती है।
भारत के सभी राज्यों में 1 बीघा = वर्ग मीटर का मान
राज्य | बीघा | वर्ग मीटर |
---|---|---|
आंध्र प्रदेश | 1 बीघा = | 2508.382000 वर्ग मीटर |
असम | 1 बीघा = | 1337.803200 वर्ग मीटर |
बिहार | 1 बीघा = | 2528.819660 वर्ग मीटर |
गुजरात | 1 बीघा = | 1618.741872 वर्ग मीटर |
हरयाणा | 1 बीघा = | 1011.713670 वर्ग मीटर |
हिमाचल प्रदेश | 1 बीघा = | 809.370936 वर्ग मीटर |
जम्मू और कश्मीर | 1 बीघा = | 2508.382000 वर्ग मीटर |
झारखंड | 1 बीघा = | 2528.819660 वर्ग मीटर |
कर्नाटक | 1 बीघा = | 2508.382000 वर्ग मीटर |
केरल | 1 बीघा = | 2508.382000 वर्ग मीटर |
मध्य प्रदेश | 1 बीघा = | 1114.836000 वर्ग मीटर |
महाराष्ट्र | 1 बीघा = | 2508.382000 वर्ग मीटर |
मणिपुर | 1 बीघा = | 2508.382000 वर्ग मीटर |
ओडिशा | 1 बीघा = | 2508.382000 वर्ग मीटर |
पंजाब | 1 बीघा = | 1011.713670 वर्ग मीटर |
राजस्थान | 1 बीघा = | 2532.071265 वर्ग मीटर |
तमिलनाडु | 1 बीघा = | 2508.382000 वर्ग मीटर |
तेलंगाना | 1 बीघा = | 2508.382000 वर्ग मीटर |
त्रिपुरा | 1 बीघा = | 2508.382000 वर्ग मीटर |
उत्तर प्रदेश | 1 बीघा = | 2508.381000 वर्ग मीटर |
उत्तराखंड | 1 बीघा = | 809.370936 वर्ग मीटर |
पश्चिम बंगाल | 1 बीघा = | 1337.803200 वर्ग मीटर |
बीघा को वर्ग मीटर में कैसे बदलें?
बीघा को वर्ग मीटर में बदलना बहुत आसान है। आपको बस अपने राज्य का “1 बीघा = कितने वर्ग मीटर” का मान पता होना चाहिए। फिर नीचे दिए गए फॉर्मूले का उपयोग करें।
फॉर्मूला : वर्ग मीटर = बीघा × रूपांतरण मान
उदाहरण :
यदि आप उत्तर प्रदेश के रहने वाले है, जहाँ 1 बीघा = 2508.381 वर्ग मीटर होता है, और अगर आपके पास 3 बीघा जमीन है, तो
- वर्ग मीटर = बीघा × रूपांतरण मान
- वर्ग मीटर = 3 × 2508.381
- वर्ग मीटर = 7525.143
इसी प्रकार से यदि आप उत्तराखंड में रहते हैं, जहाँ 1 बीघा = 809.371 वर्ग मीटर होता है, और आपने पास 2.5 बीघा जमीन है तो,
- वर्ग मीटर = बीघा × रूपांतरण मान
- वर्ग मीटर = 2.5 × 809.371
- वर्ग मीटर = 2023.4275
इन उदाहरण से स्पष्ट है कि बीघा का आकार हर राज्य में अलग होता है, इसलिए रूपांतरण मान (conversion value) का पता होना सबसे ज़रूरी है।
FAQs : बीघा = वर्ग मीटर
प्रश्न 1. बीघा और वर्ग मीटर में क्या अंतर है?
बीघा पारंपरिक भारतीय माप इकाई है, जबकि वर्ग मीटर एक अंतरराष्ट्रीय (SI) इकाई है। बीघा का मान हर राज्य में बदलता है, लेकिन वर्ग मीटर का मान स्थिर रहता है।
प्रश्न 2. बीघा का उपयोग किन राज्यों में होता है?
बीघा का उपयोग मुख्यतः उत्तर भारत जैसे उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, और पश्चिम बंगाल में होता है।
प्रश्न 3. 1 वर्ग मीटर कितने वर्ग फुट के बराबर होता है?
1 वर्ग मीटर = 10.764 वर्ग फुट
प्रश्न 4. क्या बीघा को वर्ग मीटर में बदलना ज़रूरी है?
हां, खासकर तब जब आपको ज़मीन का क्षेत्र सरकारी रिकॉर्ड या बिल्डिंग परमिट में दर्ज कराना हो।
प्रश्न 5. क्या पूरे भारत में 1 बीघा का आकार समान होता है?
नहीं, हर राज्य और कई बार हर जिले में भी 1 बीघा का आकार अलग-अलग निर्धारित है।