Biswa to Gaj
बिस्वा और गज के बारे में
भारत में ज़मीन मापने की परंपरा सैकड़ों साल पुरानी है। उत्तर भारत के ज़्यादातर राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, बिहार और राजस्थान में जमीन की माप के लिए बिस्वा (Biswa) और गज (Gaj) दोनों का उपयोग किया जाता है।
बिस्वा एक पारंपरिक इकाई है जिसका आकार हर राज्य में अलग होता है — जैसे उत्तर प्रदेश में 1 बिस्वा लगभग 150 वर्ग गज के बराबर माना जाता है, जबकि हरियाणा और पंजाब में यह लगभग 60 वर्ग गज तक हो सकता है।
वहीं, गज जमीन मापने की आधुनिक और छोटी इकाई है। 1 गज = 9 वर्ग फुट या 0.836 वर्ग मीटर के बराबर होता है। संक्षेप में कहा जाए तो, बिस्वा एक बड़ी इकाई है और गज छोटी, जो घर, प्लॉट या खेत की माप के लिए आज भी खूब प्रचलित है।
1 बिस्वा में कितने गज होते हैं?
भारत में यह मान राज्य के अनुसार बदलता है, लेकिन औसतन 1 बिस्वा = 150 वर्ग गज के बराबर माना जाता है। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में यह मान लगभग समान रहता है।
उदाहरण के लिए:
- उत्तर प्रदेश में 1 बिस्वा = 150.00 गज
- राजस्थान में 1 बिस्वा = 152.71 गज
- हरियाणा और पंजाब में 1 बिस्वा = 60.50 गज
- उत्तराखंड में 1 बिस्वा = 48.87 गज
इससे साफ होता है कि हर राज्य में बिस्वा का आकार अलग होता है, लेकिन औसतन 1 बिस्वा जमीन लगभग 150 वर्ग गज मानी जा सकती है। यदि आप किसी ज़मीन की माप बिस्वा में जानते हैं, तो राज्य के अनुसार इस मान से आप गज में रूपांतरण कर सकते हैं।
भारत के सभी राज्यों में 1 बिस्वा = गज का मान
राज्य | बिस्वा | गज |
---|---|---|
आंध्र प्रदेश | 1 बिस्वा = | 151.454059 गज |
असम | 1 बिस्वा = | 80.775462 गज |
बिहार | 1 बिस्वा = | 151.454059 गज |
गुजरात | 1 बिस्वा = | 97.738309 गज |
हरयाणा | 1 बिस्वा = | 60.500504 गज |
हिमाचल प्रदेश | 1 बिस्वा = | 48.869154 गज |
जम्मू और कश्मीर | 1 बिस्वा = | 151.454059 गज |
झारखंड | 1 बिस्वा = | 151.454059 गज |
कर्नाटक | 1 बिस्वा = | 151.454059 गज |
केरल | 1 बिस्वा = | 151.454059 गज |
मध्य प्रदेश | 1 बिस्वा = | 67.312885 गज |
महाराष्ट्र | 1 बिस्वा = | 151.454059 गज |
मणिपुर | 1 बिस्वा = | 151.454059 गज |
ओडिशा | 1 बिस्वा = | 151.454059 गज |
पंजाब | 1 बिस्वा = | 60.500504 गज |
राजस्थान | 1 बिस्वा = | 152.716108 गज |
तमिलनाडु | 1 बिस्वा = | 151.454059 गज |
तेलंगाना | 1 बिस्वा = | 151.454059 गज |
त्रिपुरा | 1 बिस्वा = | 151.454059 गज |
उत्तर प्रदेश | 1 बिस्वा = | 150.001250 गज |
उत्तराखंड | 1 बिस्वा = | 48.869154 गज |
पश्चिम बंगाल | 1 बिस्वा = | 80.775462 गज |
बिस्वा को गज में कैसे बदलें?
बिस्वा को गज में बदलना बहुत आसान है। इसके लिए केवल एक रूपांतरण मान (conversion value) जानना जरूरी होता है, जो हर राज्य में अलग होता है।
फॉर्मूला : गज = बिस्वा × राज्य अनुसार मान
उदाहरण:
मान लीजिए आपके पास उत्तर प्रदेश में 5 बिस्वा जमीन है, और यहाँ 1 बिस्वा = 150 गज होता है, तो इस हिसाब से;
- गज = बिस्वा × राज्य अनुसार मान
- गज = 5 × 150
- गज = 750
यानी उत्तर प्रदेश में 5 बिस्वा जमीन = 750 गज जमीन होगा। इसी तरह अगर आप राजस्थान में रहते है जहाँ 1 बिस्वा = 152.7 गज होता है, तो 5 बिस्वा होगा;
- गज = बिस्वा × राज्य अनुसार मान
- गज = 5 × 152.7
- गज = 763.5
मतलब की उत्तर प्रदेश में 5 बिस्वा बराबर 750 गज और राजस्थान में 5 बिस्वा = 763.5 गज जमीन होगा। यह तरीका पूरे भारत में समान रूप से लागू किया जा सकता है, बस राज्य का रूपांतरण मान जानना आवश्यक है।
FAQs : 1 Biswa In Gaj
प्रश्न 1. 1 बिस्वा में कितने गज होते हैं?
उत्तर प्रदेश में 1 बिस्वा = 150 वर्ग गज,
हरियाणा/पंजाब में ≈ 60 गज,
राजस्थान में ≈ 152.7 गज,
और उत्तराखंड में ≈ 48.8 गज होते हैं।
प्रश्न 2. बिस्वा और गज में क्या अंतर है?
बिस्वा बड़ी इकाई है जो खेत या प्लॉट के आकार के लिए प्रयोग होती है, जबकि गज छोटी इकाई है जो घर या शहरी जमीन की माप में काम आती है।
प्रश्न 3. क्या बिस्वा का आकार हर राज्य में समान होता है?
नहीं, बिस्वा का मान हर राज्य — बल्कि कभी-कभी ज़िलों के अनुसार भी बदलता है। इसलिए स्थानीय मान जानना ज़रूरी है।
प्रश्न 4. 1 गज में कितने फुट होते हैं?
1 गज = 9 वर्ग फुट या लगभग 0.836 वर्ग मीटर।
प्रश्न 5. बिस्वा का उपयोग कहाँ किया जाता है?
मुख्य रूप से उत्तर भारत में खेत, प्लॉट, और रजिस्ट्री के माप में।