Acre To Guntha : 1 एकड़ में कितना गुंठा जमीन होता है?

Acre to Guntha

एकड़ और गुंठा के बारे में

भारत में ज़मीन नापने के लिए कई इकाइयाँ उपयोग होती हैं, जिनमें एकड़ और गुंठा बहुत प्रचलित हैं। एकड़ (Acre) एक अंतरराष्ट्रीय इकाई है, जिसका उपयोग बड़े कृषि और ग्रामीण भू-भाग को मापने में किया जाता है। 1 एकड़ = लगभग 4046.86 वर्ग मीटर या 4840 वर्ग गज होता है। वही, गुंठा (Guntha) एक पारंपरिक भारतीय इकाई है, जो मुख्य रूप से आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र में अधिक उपयोग होती है। 1 गुंठा = 1089 वर्ग फीट जमीन होता है।

1 एकड़ जमीन में कितने गुंठा होते हैं? (1 Acre Mein Kitna Guntha Hota Hai) 

भारत के लगभग सभी राज्यों में 1 एकड़ = 40 गुंठा माना जाता है। हालाँकि दशमलव की मामूली भिन्नता (40.000036 या 40.000053) पाई जाती है, लेकिन सामान्य उपयोग में इसे 40 गुंठा ही माना जाता है। यानी यदि आपके पास 1 एकड़ ज़मीन है तो उसका आकार लगभग 40 गुंठा होगा। और अगर आपके पास 2 एकड़ ज़मीन है तो वह लगभग 80 गुंठा होगी। यह मान लगभग सभी राज्यों जैसे आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना, यूपी, राजस्थान, पश्चिम बंगाल आदि में समान है।

भारत के सभी राज्यों में 1 एकड़ = गुंठा का मान

राज्य (State)एकड़गुंठा (Guntha)
आंध्र प्रदेश1 एकड़40.000053 गुंठा
असम1 एकड़40.000036 गुंठा
बिहार1 एकड़40.000036 गुंठा
गुजरात1 एकड़40.000053 गुंठा
हरियाणा1 एकड़40.000036 गुंठा
हिमाचल प्रदेश1 एकड़40.000036 गुंठा
जम्मू और कश्मीर1 एकड़40.000036 गुंठा
झारखंड1 एकड़40.000036 गुंठा
कर्नाटक1 एकड़40.000053 गुंठा
केरल1 एकड़40.000036 गुंठा
मध्य प्रदेश1 एकड़40.000036 गुंठा
महाराष्ट्र1 एकड़40.000036 गुंठा
मणिपुर1 एकड़40.000036 गुंठा
ओडिशा1 एकड़40.000053 गुंठा
पंजाब1 एकड़40.000036 गुंठा
राजस्थान1 एकड़40.000036 गुंठा
तमिलनाडु1 एकड़40.000036 गुंठा
तेलंगाना1 एकड़40.000053 गुंठा
त्रिपुरा1 एकड़40.000036 गुंठा
उत्तर प्रदेश1 एकड़40.000036 गुंठा
उत्तराखंड1 एकड़40.000036 गुंठा
पश्चिम बंगाल1 एकड़40.000036 गुंठा

एकड़ को गुंठा में कैसे बदलें?

यदि आपके पास एकड़ में जमीन है और आप उसे गुंठा में बदल कर जानना चाहते है की वह गुंठा में कितना है, तो इसके लिए आप बहुत ही सरल फॉर्मूले का इस्तेमाल कर सकते है। इस फॉर्मूला की मदद से आप किसी भी एकड़ को आसानी से गुंठा में बदल सकते हैं।

फ़ॉर्मूला : गुंठा = एकड़ × 40

उदाहरण:

यदि आपके पास 5 एकड़ भूमि है, तो

  • गुंठा = एकड़ × 40
  • गुंठा = 5 × 40
  • गुंठा = 200

यदि आपके पास 12 एकड़ भूमि है, तो

  • गुंठा = एकड़ × 40
  • गुंठा = 12 × 40
  • गुंठा = 480

अगर 0.5 एकड़ (आधा एकड़) जमीन है तो,

  • गुंठा = एकड़ × 40
  • गुंठा = 0.5 × 40
  • गुंठा = 20

FAQs – एकड़ = गुंठा से जुड़े सामान्य प्रश्न

प्रश्न. 1 गुंठा जमीन कितनी होती है?

1 गुंठा = 1089 वर्ग फीट (sq.ft.), अगर इसे गज में बदलें तो लगभग 121 गज।होता है। और अगर मीटर में देखें तो 101.17 वर्ग मीटर होता है।

प्रश्न. क्या 1 एकड़ हमेशा 40 गुंठा के बराबर होता है?

हाँ, भारत के लगभग सभी राज्यों में 1 एकड़ = 40 गुंठा माना जाता है, केवल दशमलव में मामूली अंतर हो सकता है।

प्रश्न. क्या 25 गुंठा 1 एकड़ के बराबर होता है?

नहीं, 1 एकड़ = 40 गुंठा होता है। इसलिए 25 गुंठा = 25 ÷ 40 = 0.625 एकड़ (लगभग 5/8 एकड़)। मतलब 25 गुंठा जमीन 1 एकड़ से काफी कम होती है।

प्रश्न. एकड़ और गुंठा में क्या अंतर है?

एकड़ अंतरराष्ट्रीय इकाई है, बड़े भूखंड के लिए उपयोग होती है। जबकि गुंठा भारत की पारंपरिक इकाई है और छोटे व मध्यम भूखंड के लिए उपयोग होती है।

प्रश्न. कहाँ पर गुंठा का ज़्यादा उपयोग होता है?

आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना जैसे राज्यों में।

प्रश्न. अगर मेरे पास 2.5 एकड़ ज़मीन है तो कितने गुंठा होंगे?

अगर आपके पास 2.5 एकड़ जमीन है तो, वो 2.5 × 40 = 100 गुंठा के बराबर होगा। 

प्रश्न. 1 Acre to Guntha in Odisha

ओडिशा (Odisha) में भी जमीन नापने का मान वही है जैसा अन्य राज्यों में, 1 Acre = 40 Guntha, मतलब ओडिशा में भी 1 एकड़ जमीन हमेशा 40 गुंठा ही मानी जाती है।

Acre to other unit

Leave a Comment