1 Bigha In Dismil : एक बीघा में कितना डिसमिल होता है?

Bigha to Decimal

बीघा और डिसमिल के बारे में

भारत में ज़मीन मापने के लिए कई पारंपरिक और आधुनिक इकाइयाँ प्रयोग की जाती हैं, जिनमें बीघा और डिसमिल भी काफी लोकप्रिय हैं। बीघा एक पारंपरिक इकाई है, जो विशेष रूप से उत्तर भारत के राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान आदि में इस्तेमाल होती है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसका आकार (Value) हर राज्य में अलग होता है – कहीं 1 बीघा 20 डिसमिल होता है तो कहीं 62 डिसमिल तक। 

वहीं दूसरी ओर डिसमिल एक अपेक्षाकृत आधुनिक और निश्चित इकाई है, जिसका प्रयोग पूर्वी भारत जैसे बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में अधिक होता है। 1 डिसमिल = 48.4 वर्ग गज या लगभग 435.6 वर्ग फीट के बराबर होता है। सरल शब्दों में, डिसमिल छोटे प्लॉट या खेत की सटीक माप के लिए अधिक सुविधाजनक है, जबकि बीघा बड़े ज़मीन के हिस्सों की पारंपरिक गिनती में प्रयोग होता है।

1 बीघा में कितने डिसमिल होते हैं (1 Bigha Me Kitna Dismil Hota Hai) 

1 बीघा में कितने डिसमिल होंगे, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस राज्य की ज़मीन की बात कर रहे हैं। भारत में बीघा का मान एक समान नहीं है। उदाहरण के लिए, बिहार में 1 बीघा लगभग 62.49 डिसमिल के बराबर होता है, जबकि हरियाणा में यही 1 बीघा मात्र 25.00 डिसमिल का होता है। इसी तरह उत्तराखंड और हिमाचल में 1 बीघा सिर्फ 20 डिसमिल के बराबर माना जाता है। इसलिए जब भी बीघा को डिसमिल में बदलना हो, तो सबसे पहले राज्यवार मान देखना ज़रूरी है।

भारत के सभी राज्यों में 1 बीघा = डिसमिल का मान

राज्यबीघाडिसमिल
आंध्र प्रदेश1 बीघा =61.989162 डिसमिल
असम1 बीघा =33.060873 डिसमिल
बिहार1 बीघा =62.494234 डिसमिल
गुजरात1 बीघा =40.003656 डिसमिल
हरयाणा1 बीघा =25.002285 डिसमिल
हिमाचल प्रदेश1 बीघा =20.001828 डिसमिल
जम्मू और कश्मीर1 बीघा =61.989162 डिसमिल
झारखंड1 बीघा =62.494234 डिसमिल
कर्नाटक1 बीघा =61.989162 डिसमिल
केरल1 बीघा =61.989162 डिसमिल
मध्य प्रदेश1 बीघा =27.550727 डिसमिल
महाराष्ट्र1 बीघा =61.989162 डिसमिल
मणिपुर1 बीघा =61.989162 डिसमिल
ओडिशा1 बीघा =61.989162 डिसमिल
पंजाब1 बीघा =25.002285 डिसमिल
राजस्थान1 बीघा =62.574590 डिसमिल
तमिलनाडु1 बीघा =61.989162 डिसमिल
तेलंगाना1 बीघा =61.989162 डिसमिल
त्रिपुरा1 बीघा =61.989162 डिसमिल
उत्तर प्रदेश1 बीघा =61.989137 डिसमिल
उत्तराखंड1 बीघा =20.001828 डिसमिल
पश्चिम बंगाल1 बीघा =33.060887 डिसमिल

बीघा को डिसमिल में कैसे बदलें?

बीघा को डिसमिल में बदलने के लिए हमें सिर्फ उस राज्य का मान जानना होता है कि वहाँ 1 बीघा कितने डिसमिल का है। एक बार यह मान पता चल जाए तो गणना आसान हो जाती है। आपको बस अपने बीघा की संख्या को उस मान से गुणा करना होता है और आपको डिसमिल की संख्या मिल जाएगी। इसके लिए सरल फॉर्मूला का इस्तेमाल करे।

फॉर्मूला

डिसमिल = बीघा × (उस राज्य में 1 बीघा का डिसमिल मान)

उदाहरण:

बिहार में 1 बीघा = 62.494234 डिसमिल होता है, तो अगर आपके पास 3 बीघा ज़मीन है :

  • डिसमिल = बीघा × (उस राज्य में 1 बीघा का डिसमिल मान)
  • डिसमिल = 3 × (62.494234)
  • डिसमिल = 187.482702

हरियाणा में 1 बीघा = 25.002285 डिसमिल होता है, तो अगर आप हरियाणा के 5 बीघा को डिसमिल में बदले :

  • डिसमिल = बीघा × (उस राज्य में 1 बीघा का डिसमिल मान)
  • डिसमिल = 5 × (25.002285)
  • डिसमिल = 125.011425

इसी तरह उत्तराखंड में 1 बीघा = 20.001828 डिसमिल होता है, तो अगर आपके पास 10 बीघा है जिसे डिसमिल में बदलना है:

  • डिसमिल = बीघा × (उस राज्य में 1 बीघा का डिसमिल मान)
  • डिसमिल = 10 × (20.001828)
  • डिसमिल = 200.01828

FAQs : 1 bigha in dismil

प्रश्न 1. बीघा और डिसमिल में क्या अंतर है?

बीघा पारंपरिक इकाई है और राज्यवार बदलती है, जबकि डिसमिल एक निश्चित इकाई है (1 डिसमिल = 435.6 वर्ग फीट)।

प्रश्न 2. डिसमिल का उपयोग कहाँ होता है?

डिसमिल का उपयोग अधिकतर बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में छोटे प्लॉट और खेत की ज़मीन मापने के लिए होता है।

प्रश्न 3. बीघा का उपयोग कहाँ ज्यादा होता है?

बीघा का प्रयोग विशेषकर उत्तर भारत और मध्य भारत के राज्यों जैसे यूपी, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश में होता है।

प्रश्न 4. क्या बीघा का आकार हर जगह समान होता है?

नहीं, हर राज्य का मान अलग है। जैसे – यूपी में 61.98 डिसमिल, राजस्थान में 62.57 डिसमिल और हरियाणा में 25 डिसमिल।

प्रश्न 5. कौन सा यूनिट ज़्यादा सटीक है?

डिसमिल ज़्यादा सटीक और निश्चित है, जबकि बीघा सिर्फ परंपरागत माप है।

प्रश्न 6. यूपी में 1 बीघा में कितने डिसमिल होते हैं?

उत्तर प्रदेश में एक बीघा जमीन 61.989137 डिसमिल के बराबर होता है, मान के चलो तो 62 डिसमिल जमीन को 1 बीघा कह सकते है। 

प्रश्न 7. बिहार में 1 बीघा में कितने डिसमिल होते हैं?

बिहार में 1 बीघा जमीन में 62.494234 डिसमिल होता है। 

प्रश्न 8. झारखंड में 1 बीघे में कितना डिसमिल होता है? 

बिहार में जितना 1 बीघे में डिसमिल होता है उतना ही झारखंड में भी 62.494234 होता है।